तीज महोत्सव

तीज महोत्सव


सीमा सुरक्षा बल महिला कल्याण संघ (BWWA) की ओर से सीमा सुरक्षा बल की 163 बटालियन रायसिंहनगर के प्रांगण में हर्षोउल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया। 163 वी वाहिनी की BWWA एसोसिऐशन की अध्यक्षा मनोरमा कुमारी के निर्देश एवं सावित्री रचना की अध्यक्षता में इस समारोह में लगभग 100 से अधिक महिलाओं (प्रहरी संगनियों) व बच्चों ने भाग लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस तीज के त्योंहार पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रोग्रामों में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। इस महोत्सव के तहत महिलाओं की सृजनात्मक क्षमता को बढ़ाने, सामाजिक समरसता से जोड़ने एवं परिसर में बेहतर समन्वय के साथ कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करने का कार्य किया गया। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने झूले का आनन्द उठाया तथा मेहन्दी प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता इत्यादि में बढ़-चढ़ कर भाग लिया |