पीएम मोदी ने CRPF के 87वें स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने CRPF के 87वें स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

 पर एक कहा कि, “सीआरपीएफ के सभी कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। यह बल देश की सुरक्षा व्यवस्था, विशेष रूप से आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कठिन परिस्थितियों में भी सीआरपीएफ के जवानों ने कर्तव्यनिष्ठा, साहस और दृढ़ संकल्प से अपनी अद्वितीय पहचान बनाई है। मानवीय चुनौतियों से निपटने में भी उनका योगदान सराहनीय है।”