ओ०टी०डी० सेल की त्रैमासिक की समीक्षा

ओ०टी०डी० सेल की त्रैमासिक की समीक्षा


कल चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में  जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई ने ओ०टी०डी० सेल की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की।बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद स्तर की योजना के अन्तर्गत किये जा रहे प्रयासों की नियमित समीक्षा और राज्य व भारत सरकार को प्रेषित किये जाने वाले ऑकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने हेतु वन ट्रिलियन डॉलर (ओ०टी०डी०) सेल की समीक्षा सुनिश्चित की जाती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ओ०टी०डी० सेल के गठन के बाद यह पहली बैठक थी।  बैठक में मुख्य रूप से कृषि फसलों / औद्यानिक फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता, उद्योगो के लिए भूमि आवंटन और स्वीकृति की स्थिति, औद्योगिक इकाईयों की स्थापना एवं उनके कार्यशील होने,राजमार्गों, विद्युत ग्रिड, लाजिस्टिक्स हब, विशेष निवेश जोन आदि अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण की निमित समीक्षा और उनके निर्माण को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराना रहा।     

बैठक में वित्तीय वर्ष 2023–24 के अनुसार जनपद चन्दौली वार्षिक वृद्धि वर्ष 2022–23 की तुलना में 11.9 प्रतिशत अधिक पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिनके द्वारा प्रगति कम प्राप्त हुई है उन सेक्टर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुये कहा कि अगली बैठक में प्रगति का डाटा अच्छा रहा या खराब रहा उसके कारण सहित उपस्थित रहें।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय, प्रभागीय वनाधिकारी बी.शिव शंकर, उप निदेशक कृषि भीम सेन, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेंद्र यादव, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।