सभी जिला पेंशन अधिकारी विभिन्न विभागों के सेवानिवृत हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों के विभागीय जांच, न्यायालयीन केस एवं लोकायुक्त जांच तथा तकनीकी त्रुटि के कारण रुके हुए प्रकरणों को छोड़कर सभी सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण प्राथमिकता से बनाना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए की स्कूल शिक्षा विभाग अपने सभी शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को एनरोलमेंट नंबर (नामांकन) प्राथमिकता से अलाट करें।
सभी पात्र विद्यार्थियों को शत प्रतिशत निशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं साइकिल का वितरण किया जाए। उक्त निर्देश नर्मदा पुरम संभाग कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण मनीष वर्मा को दिए। उल्लेखनीय है कि कमिश्नर श्री तिवारी बुधवार को स्कूल शिक्षा विभाग, जनजाति कार्य विभाग, आदिवासी वित्त विकास निगम, उच्च शिक्षा विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा जिला पेंशन विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक ले रहे थे।

