बलरामपुर को टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए जिला क्षय रोग विभाग द्वारा 100 दिवसीय सघन टीबी जागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। टीबी मरीजों को पोषण पोटली देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
टीबी हारेगा, देश जीतेगा के अभियान के साथ जिले भर में स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों एवं कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। लोगों को टीबी मरीजों के लक्षण एवं पहचान के बारे में बताया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, प्राचार्य प्रो. जे.पी पांडे ने लोगों से निःक्षय मित्र बनने की अपील की।

