Asian Champions Trophy 2024: राजकुमार पाल की हैट्रिक से भारतीय हॉकी ने बनाई सेमीफाइनल में जगह, मलेशिया को 8-1 से हराया

Asian Champions Trophy 2024: राजकुमार पाल की हैट्रिक से भारतीय हॉकी ने बनाई सेमीफाइनल में जगह, मलेशिया को 8-1 से हराया


भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को बुरी हराया है। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 8-1 से अपने नाम किया। भारत का ये तीसरा मुकाबला था, उसने अपने तीनों ही मैच जीत लिए हैं। इस तरह वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। इस मुकाबले में भारत के राजकुमार पाल ने हैट्रिक जड़ी। 

गत चैंपियन भारत ने बुधवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में मलेशिया को 8-1 से मात दी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने तीसरी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई किया। भारत के लिए सबसे पहला गोल राजकुमार पाल ने किया। वह सर्कल के  किनारे से गेंद को तेजी से आगे ले गए और 5 मिनट के अंदर ही उसे गोल में पहुंचा दिया। 

राजकुमार ने तीसरे, 25वें और 33वें मिनट में तीन गोल दागे। वहीं अराईजीत सिंह हुंडल ने छठे और 39वें मिनट में दो गोल किए। जुगराज सिंह ने सातवें, हरमनप्रीत सिंह ने 22वें और उत्तम सिंह ने 40वें मिनट में एक एक गोल दागे। मलेशिया के लिए अखिमुल्लाह अनुवर ने 34वें मिनट में एक गोल किया।