बाराबंकीः ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान, राजभवन टीम की साइकिल रैली कस्तूरबा विद्यालय पहुंची, 200 पौधे लगाए

बाराबंकीः ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान, राजभवन टीम की साइकिल रैली कस्तूरबा विद्यालय पहुंची, 200 पौधे लगाए


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से \’एक पेड़ माँ के नाम 2.0\’ अभियान के तहत राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिवसीय साइकिल रैली जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरख पहुंची।

इस पर्यावरण एवं जन-जागरूकता अभियान ने हरियाली के साथ-साथ शिक्षा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को भी बल दिया। बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय, बीईओ सुनील कुमार गौड़ सहित राजभवन टीम का विद्यालय में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने पारंपरिक स्वागत किया। टीम ने नीम, जामुन, मौलश्री, बॉटल ब्रश, सहजन, छितवन और अमरूद के 200 पौधे लगाए।

राजभवन अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर उनके अनुशासन और जागरूकता की सराहना की और उन्हें पौधरोपण एवं स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। डिप्टी गवर्नर पुनीत द्विवेदी ने छात्राओं को राजभवन भ्रमण का निमंत्रण भी दिया।