बिम्सटेक की तीसरी कृषि मंत्री स्तरीय बैठक आज काठमांडू में हुई
बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल-बिम्सटेक की तीसरी कृषि मंत्री स्तरीय बैठक आज काठमांडू में हुई। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री, शिवराज सिंह चौहान और भूटान के कृषि मंत्री, ल्योनपो यूंटेन फुंटशो के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल कल शाम बैठक में भाग लेने के लिए काठमांडू पहुंचा।
बिम्सटेक के अन्य पांच सदस्य देशों के कृषि मंत्री बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। नेपाल के कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कृषि की स्थिति और चुनौतियों तथा सदस्य देशों के बीच सहयोग से संबंधित मामलों पर चर्चा हुई।
भारत की ओर से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि मिशन जैसी कृषि पहलों में भारत की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने इस वर्ष मई में मुंबई में भारत द्वारा आयोजित किए जाने वाले वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेंमेंट समिट-वेव्स का उल्लेख किया और बिम्सटेक सदस्य देशों को इसमें भाग लेने का निमंत्रण दिया।