छिंदवाड़ा- लॉ के स्टूडेंट्स को कराया जेल भ्रमण

छिंदवाड़ा- लॉ के स्टूडेंट्स को कराया जेल भ्रमण


शासकीय लॉ कॉलेज के स्टूडेंट्स को कल शुक्रवार को जिला जेल का भ्रमण कराया। कॉलेज के 41 स्टूडेंट्स ने भ्रमण के दौरान कैदियों की दिनचर्या जानी, अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया।

जानकारी अनुसार जिला जेल अधीक्षक प्रतीक जैन के निर्देशन में विधिक सहायता प्रकोष्ठ एवं कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में लॉ के स्टूडेंट्स को जिला जेल का भ्रमण कराया गया। उप अधीक्षक ज्ञानांशु भारतीय ने लॉ के स्टूडेंट्स को जेल बैरक, अस्पताल, मुलाकात कक्ष, सभा कक्ष आदि का भ्रमण कराया।

भ्रमण के दौरान एलएलबी छटवें सेमेस्टर के स्टूडेंट्स ने उप अधीक्षक से जिज्ञासा भरें प्रश्न पूछे। जिसका उन्होंने सहजता के साथ उत्तर दिया। साथ ही बंदियों की दिनचर्या भी जानीं। जेल का भ्रमण करने वाले दल में सहायक प्राध्यापक डॉ दम्यंती कटरे, डॉ स्नेहा कुमारी, कमलेश चरपे सहित 41 स्टूडेंट्स शामिल थे। फोर्थ सेमेस्टर के स्टूडेंट्स ने अपराध व दंड शास्त्र विषय के अन्तर्गत कारागार व्यवस्था प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी प्राप्त की।