National

पार्टी को गति देने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के.राजू पहुंचे झारखंड


पार्टी को गति देने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के.राजू पहुंचे झारखंड, पार्टी के नेताओं ने किया स्वागत, पलामू प्रमंडल और संथाल परगना में नेताओं के साथ करेंगे बैठक, 5 दिवसीय दौरे पर विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा।   रांची: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू राज्य के पाँच दिवसीय दौरे पर कल रांची पहुंचे।

श्री राजू का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आज पलामू में पार्टी नेताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर बैठक करेंगे। इस दौरान पलामू, लातेहार और गढ़वा के ज़िला, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ सांगठनिक मुद्दों पर विमर्श करेंगे। इधर पलामू जाने के क्रम में लातेहार के चंदवा में उनका पार्टी नेताओं ने स्वागत किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत अन्य नेता भी मौजूद थे। पांच दिवसीय झारखंड प्रवास के क्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बोकारो, गोड्डा और देवघर में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भी हिस्सा लेंगे वहीं 8 मार्च को रांची के मांडर में आयोजित होने वाले प्रगतिशील महिला किसान सम्मान समारोह में भी शिरकत करेंगे। आगामी 10 मार्च को देवघर में बैठक के बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे।