आज महाशिवरात्रि के अवसर पर देश भर के सभी ज्योर्तिलिंग और प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। बाबा विश्ननाथ धाम में आज सुबह मंगला आरती में प्रभु को नमन करते हुए पूरे विश्व के कल्याण की अराधना की गयी। सुबह से ही श्रद्दालुओं की लंबी कतार लगी हुई हैं।
लगभग 25 लाख लोगों के दर्शन करने का अनुमान है। बाबा के दर्शन आज जूना अखाड़े के नागा सन्यासी भी करेंगे। उसके अन्य अखाड़ों के 10 हजार साधु संत भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। पुलिस प्रशासन ने इसके लिये पहले से ही तैयारी कर ली है। आज लगातार 45 घंटे बाबा विश्वनाथ के दर्शन श्रद्धालुओं को प्राप्त होंगे। महाकुंभ पर महाशिवरात्रि का संयोग 6 वर्ष बाद बना है।

