“अमेरिकी चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद शेयर बाजार में उछाल आया, Elon Musk के लिए अमेरिकी चुनाव सबसे ज्यादा फायदेमंद रहा, मस्क ने खुलकर ट्रंप का समर्थन किया, उनके चुनावी प्रचार पर मोटा पैसा खर्च किया और ट्रंप के जीतते ही उन्होंने अरबों डॉलर कमा लिए”
एक ही दिन में 26.5 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ी मस्क की दौलत
अमेरिका (US) में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बाद अगर दूसरी सबसे बड़ी जीत किसी की हुई है तो वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) हैं. ट्रंप को खुल कर सपोर्ट करने वाले मस्क ने महज ट्रंप की जीत से ही बहुत कमाई कर ली है. बिजनेसमैन मस्क ने ट्रंप के चुनावी कैंपेन पर कितना खर्च किया और उससे कितने अरबों की कमाई कर ली है,
अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के साथ ही भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली। ट्रंप की जीत से दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने तो एक झटके में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली। डोनाल्ड ट्रंप की जीत से उत्साहित शेयर बाजार के बीच मस्क की कंपनी Tesla के शेयरों में जबर्दस्त उछाल देखा गया, जिसकी बदौलत उन्होंने एक ही दिन में जमकर पैसा लूटा .

