वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की भाभी सरला खन्ना का निधन

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की भाभी सरला खन्ना का निधन


विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शाहजहांपुर पहुंचकर जताया शोक  शाहजहांपुर। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के बड़े भाई कमलेश खन्ना की पत्नी सरला खन्ना का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था।

निधन की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सुरेश खन्ना के शाहजहांपुर स्थित आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सरला खन्ना का अंतिम संस्कार बुधवार प्रातः 10:00 बजे गर्रां स्थित मोक्षधाम पर किया जाएगा। शोक की इस घड़ी में शहर के कई गणमान्य लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।