तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, चालक की मौत

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, चालक की मौत


शाहजहांपुर/ मीरानपुर कटरा क्षेत्र के खैरपुर चौराहे के पास लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर  ईको कार और रोडवेज बस की टक्कर में कार चालक राजपाल वर्मा (36), निवासी कटरा मोहल्ला, पीलीभीत की मौत हो गई। फर्रुखाबाद डिपो की तेज रफ्तार बस से टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल राजपाल को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और बस सवारियों को दूसरे वाहन से रवाना किया।