हिमाचल प्रदेश विधानसभा का आगामी बजट सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि सरकार ने सत्र की अवधि कम करके विपक्ष के सवालों से बचने की कोशिश की है।
कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण और बजट चर्चा में अधिकांश समय व्यतीत होने के कारण भ्रष्टाचार, नशा, कर्मचारियों की पेंशन और आउटसोर्स कर्मचारियों की वेतन संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने का पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। इसलिए, सत्र की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए।
इसके अलावा, जयराम ठाकुर ने हिम केयर योजना में संभावित बदलावों पर भी चिंता जताई, जिससे कई वर्गों को लाभ मिलना बंद हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केंद्र से मिलने वाले विकास अनुदान को वेतन और पेंशन में खर्च कर रही है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जिससे आगामी विधानसभा सत्र में तीखी बहस और चर्चा की उम्मीद है।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। पिछले 10 साल के कार्यकाल में महिलाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की है। इसके लिए वह केंद्र सरकार और PM मोदी को बधाई देते हैं। लंबे समय से देश में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए आरक्षण को लेकर चर्चा होती रही प्रधानमंत्री मोदी ने 33 फ़ीसदी आरक्षण देकर महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने का काम किया है।

