ऐतिहासिक गुरु की नगरी पांवटा साहिब में धूमधाम से मनाया जाएगा होला मोहल्ला

ऐतिहासिक गुरु की नगरी पांवटा साहिब में धूमधाम से मनाया जाएगा होला मोहल्ला


जिला सिरमौर की ऐतिहासिक गुरु की नगरी पांवटा साहिब में होला मोहल्ला धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सिखों के दसवें गुरु गुरुगोबिन्द सिंह महाराज द्वारा बसाए शहर पांवटा में प्रति वर्ष होला मोहल्ला की विशेष धूम रहती है और होला मोहल्ला मनाने के लिए विशेष तौर पर बाहरी राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं ।

 मीडिया से बात करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के पदाधिकारियों ने बताया कि 11 मार्च से लेकर 15 मार्च तक गुरुद्वारा परिसर में होला मोहल्ला हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसमें सर्वप्रथम अखंड पाठ साहिब के आयोजन होंगे । इसके पश्चात विशाल नगर कीर्तन, गुरमत समागम एवं दाढ़ी दरबार आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि होला मोहल्ला पर विशेष मुख्य आकर्षण का केंद्र रहने वाले गुरु गोबिन्द सिंह महाराज द्वारा स्वयं शुरू किए गए कवि दरबार सजाने की परंपरा को भी निभाया जाएगा। जिसमें सभी धर्मों के कवि देश के कौने कौने से भाग लेने पहुंचेंगे । उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के रहने, खाने, पीने समेत अन्य सभी बंदोबस्त मुकम्मल कर लिए गए हैं । किसी भी प्रकार से संगतो को यहां पहुंचने से लेकर रहने तक आसुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।