National

भारत ने श्रम कल्‍याण और सामाजिक न्‍याय के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की प्रतिबद्धता दोहराई


भारत ने वैश्विक मंच पर श्रम कल्‍याण, गुणवत्‍तापूर्ण रोजगार और सामाजिक न्‍याय के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते रहने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है। स्विटजरलैण्‍ड के जेनेवा में अंतर्राष्‍ट्रीय श्रम संगठन के शासी निकाय की 353वीं बैठक में श्रम और रोजगार मंत्रालय के सचिव सुमिता डावरा ने यह बात कही।

उन्‍होंने श्रम कल्‍याण, सामाजिक न्‍याय और विश्‍व में गुणवत्‍तापूर्ण रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की साझा कार्यसूची के बारे में भारत की उपलब्धियों और दृष्टिकोण की जानकारी दी। सामाजिक न्‍याय और विकास को बढ़ावा देने में भारत की प्रेरक प्रगति को रेखांकित किया गया। 

भारत में सामाजिक सुरक्षा कवरेज 4.8 प्रतिशत हो गई है। यह औसत वैश्विक सामाजिक सुरक्षा कवरेज से 5 प्रतिशत अधिक है। बैठक के दौरान भारत ने पृथ्‍वी को रसायनों और कचरे के नुकसान से बचाने, कामगारों, समुदायों और पर्यावरण की सुरक्षा करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने की अपनी वचनबद्धता दोहराई।

अंतर्राष्‍ट्रीय श्रम संगठन के शासी निकाय की 353वीं बैठक जेनेवा में 10 मार्च को शुरू हुई थी। यह बैठक 20 मार्च तक चलेगी।