60% से कम कार्य करने वाले चिकित्सकों का जुलाई माह का वेतन रोकने के निर्देश

60% से कम कार्य करने वाले चिकित्सकों का जुलाई माह का वेतन रोकने के निर्देश


सिटी टास्क फोर्स एवं अंतर विभागीय समन्वय बैठक |   शाहजहांपुर / कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सिटी टास्क फोर्स एवं अंतर विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं, आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड एवं वेब परिवार टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। 

बैठक में कार्य में लापरवाही पर पीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक कुमार सिंह के विरुद्ध कार्रवाई और 60% से कम कार्य करने वाले चिकित्सकों का जुलाई माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। जिला कोऑर्डिनेटर सचिन को हटाने के आदेश भी जारी किए गए।  जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की गति बढ़ाने और हर पात्र परिवार को समयबद्ध लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वेब परिवार टीकाकरण को लेकर 5, 7 व 14 अगस्त को विशेष अभियान में हर परिवार को शामिल करने और नोडल अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।