जयपुर : उन्नत कृषि के बदलते स्वरूपों पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार

जयपुर : उन्नत कृषि के बदलते स्वरूपों पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार


जयपुर में स्टार सोसायटी एवं श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के संयुक्त तत्वावधान में उन्नत कृषि के बदलते स्वरूपों पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा हैं । सेमिनार में देशभर  के प्रगतिशील किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और किसान उत्पादक संघों के प्रतिनिधी भाग ले रहे है ।

सम्मेलन में कृषि क्षेत्र की नवीनतम प्रगति, चुनौतियों और अवसरों पर गहन चर्चा की गई। सेमिनार के उद्घाटन समारोह में कृषि प्रसारण एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु दूरदर्शन केंद्र जयपुर के कृषि कार्यक्रम अधिकारी वीरेन्द्र कुमार परिहार को \”स्टार एग्री ब्रॉडकास्ट एक्सीलेंस अवार्ड\” से सम्मानित किया गया ।