मालदीव में RuPay कार्ड भुगतान की हुई शुरुआत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने किया पहला लेनदेन

मालदीव में RuPay कार्ड भुगतान की हुई शुरुआत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने किया पहला लेनदेन


नई दिल्ली/माले: मालदीव में भारतीय डिजिटल भुगतान प्रणाली RuPay कार्ड की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने इस ऐतिहासिक पहल के पहले लेनदेन का गवाह बनकर भारत और मालदीव के बीच डिजिटल और वित्तीय साझेदारी को एक नई दिशा दी है। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने प्रधानमंत्री मोदी को मालदीव आने का निमंत्रण भी दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने कहा, “हम भारत के साथ एक व्यापक विजन दस्तावेज़ पर सहमत हुए हैं, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। इस साझेदारी में विकास सहयोग, व्यापार और आर्थिक भागीदारी, डिजिटल और वित्तीय पहल, ऊर्जा परियोजनाएं, स्वास्थ्य सहयोग, साथ ही समुद्री और सुरक्षा सहयोग शामिल हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि मालदीव सरकार भारत द्वारा 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय समझौते और 30 बिलियन भारतीय रुपये की सहायता के लिए आभारी है। यह सहायता मालदीव के मौजूदा विदेशी मुद्रा मुद्दों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस नई डिजिटल पहल के साथ भारत और मालदीव के संबंध और अधिक मजबूत होंगे, जिससे व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। RuPay कार्ड की यह पहल न केवल द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करेगी, बल्कि मालदीव के डिजिटल भुगतान इंफ्रास्ट्रक्चर को भी सशक्त बनाएगी।