कन्नौज जिले में एक ंपेड़ माँ के नाम 2.0 थीम पर पौध भण्डारा कार्यक्रम हुए आयोजित
कन्नौज जिले में शनिवार को वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के अन्तर्गत एक पेड़ माँ के नाम 2.0 थीम पर जनपद में समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पौध भण्डारा कार्यक्रम आयोजित किये गये।
इस दौरान तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पौध भण्डारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी हेमंत सेठ, उप जिलाधिकारी सदर श्रीमती नवनीता राय ने लगभग 400 पौधों को आम जनमानस में वितरित किया गया।
मुख्यतः आम, अनार, अमरूद, ऑवला, सहजन इत्यादि प्रजातियाँ वितरित की गयी। जिलाधिकारी द्वारा लोगों को पौधों को लगाने, उनकी देखभाल करने एवं जीवित रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसी क्रम में तहसील छिबरामऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पौध भण्डारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक छिबरामऊ श्रीमती अर्चना पाण्डेय द्वारा पौध भण्डारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी, राम कृपाल चौधरी, उप जिलाधिकारी, छिबरामऊ, क्षेत्रीय वन अधिकारी, छिबरामऊ द्वारा लगभग 1100 पौधों को आम जनमानस में वितरित किया गया।
मुख्यतः प्रजातियों आम, जामुन, नीम, नीबू, सागौन, गोल्डमोहर, अमरूद इत्यादि प्रजातियाँ वितरित की गयी। तहसील तिर्वा में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पौध भण्डारा कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी, वि०/रा० आशीष कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी तिर्वा द्वारा 350 पौधों को आम जनमानस में वितरित किया गया।
मुख्यतः आम, जामुन, नीम, नीबू, सागौन, गोल्डमोहर, अमरूद इत्यादि प्रजातियाँ वितरित की गयी। इसी प्रकार जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में वनमहोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में एक पेड़ माँ के नाम 2.0 थीम के तहत वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में चन्द्रोदय कुमार जनपद न्यायाधीश चन्द्रोदय कुमार, श्रीमती श्रद्धा भारती, सी०जे०एम०, राकेश तिवारी अध्यक्ष बार एशोसिएशन एवं अन्य बार एशोसिएशन, कन्नौज के अधिवक्तागणों द्वारा फलदार पौधों का रोपण किया गया।