महिला प्रीमियर कबड्डी लीग में खिलाड़ियों ने दिखाए दमखम

महिला प्रीमियर कबड्डी लीग में खिलाड़ियों ने दिखाए दमखम


रांची में चल रहे महिला प्रीमियर कबड्डी लीग में बिरसा मुंडा लायंस, वीर बुधू भगत और तिलका मांझी की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक अर्जित किये। इससे पूर्व हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर झारखंड राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन रावत और महासचिव संजय कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत किया।