यूटूबर के घर पर ग्रेनेड हमला मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जालंधर के गांव रायपुर रसूलपुर में यूटूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमला मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार भी किया है। अब पुलिस ने दो युवकों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।
जिसके संबंध में पुलिस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है। एसएसपी गुरमीत सिंह के अनुसार गिरफ्तार किए गए दो युवकों में रोहित पुलिस अधिकारी का 21 वर्षीय बेटा भी शामिल है। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों को जालंधर ग्रामीण पुलिस के सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है।