मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक आयोजित
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक आयोजित* सलूंबर 15 अप्रैल। जिला कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 द्वितीय चरण जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला कलेक्टर अवधेश मीणा के निर्देशन में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिले की छह पंचायत समितियों में जल सरंक्षण हेतु 36 ग्राम पंचायतो के 87 गांवो में 32608 क्षेत्र की ब्लॉक वार 6 डी.पी.आर पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 में सहभागी विभाग वन विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग जलसंसाधन विभाग, कृषि विभाग, उधानिकी विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जलग्रहण विकास एवं भू सरंक्षण विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों ने वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अन्तर्गत कुल प्रस्तावित 4496 कार्य राशि रूपये 16119.26 लाख रूपयों पर चर्चा की।
बैठक मे मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 प्रथम चरण के प्रगति की समीक्षा जल शक्ति अभियान एवं जल सचंय जन भागीदारी की प्रगति की समीक्षा की गई। राज्य सरकार की फलेगशीप स्कीम में सम्मिलित इस MJSA-2.0 अभियान में MJSA प्रथम की तरह जन सहभागिता एवं जिले मे भू जल का स्तर बढाने एवं वर्षा जल को सहेजने के प्रयासो को बल देने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है।
बैठक में MJSA 2.2 के सलुम्बर जिले के राज्य स्तरीय प्रभारी डॉ. दिलीप शर्मा की उपस्थिति में ग्राम पंचायत तत्पश्चात् ब्लॉक स्तर से अनुमोदित सलुम्बर जिले की 6 ब्लॉक (सलुम्बर, झल्लारा, लसाडिया, सेमारी, जयसंमद, सराडा) की डी.पी.आर का अनुमोदन किया गया। बैठक में MJSA 2.2 के सलुम्बर जिले के राज्य स्तरीय प्रभारी डॉ. दिलीप शर्मा एंव नोडल विभाग जलग्रहण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री रतन सिंह भाटी ने बताया कि जिला स्तर से अनुमोदन के पश्चात् दिनांक 18.04.2025 को जयपुर में TAC की बैठक में राज्य स्तर से परीक्षण पश्चात् स्वीकृत हेतु प्रस्तुत कर दी जायेगी।