सागर: महिला दिवस : महिलाओं ने संभाला पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट: इनमें सागर की शिल्पी शामिल, इसरो में है स्पेस साइंटिस्ट

सागर: महिला दिवस : महिलाओं ने संभाला पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट: इनमें सागर की शिल्पी शामिल, इसरो में है स्पेस साइंटिस्ट


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ( PM Modi Social  Media ) की कमान विभिन्न क्षेत्रों की छह महिलाओं को सौंपी है। इनमें चेन्नई की वैशाली रमेशबाबू, दिल्ली की डॉ. अंजली अग्रवाल, नालंदा की अनीता देवी, भुवनेश्वर की एलिना मिश्रा, राजस्थान की अजयता शाह और सागर की शिल्पी  रूसिया सोनी शामिल थीं।

पूरे देश में इनकी चर्चा हो रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट छह महिलाओं को सौंपी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने इन छह महिलाओं की सशक्त कहानियों को उजागर करके नारी शक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को उजागर किया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी इन महिलाओं का सफर अलग-अलग है।

प्रधानमंत्री मोदी की पहल के माध्यम से देश की जनता को इन्हें देखने का अवसर मिला। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसको शेयर भी किया है।  शिल्पी सामान्य परिवार से आई बेटी है : पति पत्नी दोनों इसरो में   पीएम नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया हैंडलर बनी शिल्पी सोनी  मध्यप्रदेश के सागर शहर की है।

उनके पिता ओम प्रकाश रूसिया किसान है। ओमप्रकाश की चार बेटियां है।चारो देश और विदेश में नाम रोशन कर रही है। शिल्पी ने  सागर के विश्व भारती स्कूल से हिंदी मीडियम से स्कूली और इंजीनियरिंग कॉलेज सागर से इंजीनियरिंग की टापर बनकर पढ़ाई की। इसके बाद उनका डीआरडीओ में सिलेक्शन हुआ फिर सन 2001 में इसरो अहमदाबाद में नौकरी कर ली।

वर्तमान में स्पेस साइंटिस्ट के पद पर है।  ओमप्रकाश रूसिया बताते है कि मेरी चार बेटियां है ।जिनको खूब पढ़ाया लिखाया है।उनको वैसे पति भी मिले।जो मेरे लिए बेटों की तरह है। इनकी बड़ी बेटी शिल्पी और पति प्रदीप सोनी दोनो ISRO के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर अहमदाबाद में सीनियर साइंटिस्ट हैं इसरो मे 2001से कार्यरत पहले दोनो DRDO बैंगलोर  मे भी साइंटिस्ट रह चुके हैं ।

दूसरी बेटी श्रद्धा ने कैंसर पर पीएचडी की और कनाडा में अपने पति रोहित के साथ एक लेब में रिसर्च ऑफिसर है। तीसरी बेटी  शुभा और उसके पति श्रीधर मलेशिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। चौथी बेटी शिवानी इंफोसिस कनाडा में टेक्निकल लीडर है और पति दीपक कुमार  कंपनी सेक्रेट्री और वकील है।