दुष्कर्म पीडि़ता ने जिला कलेक्टर से लगाई गुहार, आरोपियों को गिरफ्तार करने की रखी मांग

दुष्कर्म पीडि़ता ने जिला कलेक्टर से लगाई गुहार, आरोपियों को गिरफ्तार करने की रखी मांग


दुष्कर्म पीडि़ता ने जिला कलेक्टर से लगाई गुहार, आरोपियों को गिरफ्तार करने की रखी मांग  ब्यावर। जिले रास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीडि़़ता एक विवाहिता ने आरोपियों को गिरफतार करने की गुहार लगाई है। जिला कलेक्टर डॉक्टर महेंद्र खड़गावत से मिलने पहुंची पीडि़ता ने बताया कि एक साल पूर्व उसने रास थाने में कुछ युवकों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने, विडियो बनाने तथा विडियो वायरल कर उसे डराने-धमकाने को लेकर लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया था।

लेकिन एक साल बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफतार करने में नाकाम रही है। ऐसी स्थिति में आरोपी उसे आए दिन डराते-धमकाते हुए परिजनों तथा बच्चों को मारने की एलानिया धमकिया देते रहते है जिसके कारण उसका जीना दुश्वार हो रखा है। पीडि़ता ने बताया कि भीमगढ़ निवासी सलीम पुत्र महेता मेहरात ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म कर मोबाइल पर अश्लील फोटो विडियो बना लिए।

इसके बाद सलीम ने उक्त फोटो विडियो अपने भाई जितेन्द्र, आजाद, रणजीत पुत्र तेजा, शक्ति पुत्र धुकलसिंह, महेन्द्र पुत्र रोशन काठात, त्रिलोक उर्फ मोटमा पुत्र शौकिन को भेज दिए। जिसका फायदा उठाते हुए इन लोगों ने डरा-धमका कर बदनाम करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने जिला कलेक्टर से सभी आरोपियों को गिरफतार कर उनके खिलाफ सखत से सखत कार्यवाहीं की मांग की है।