देहरादून ज़िले के चकराता में आज सुबह लोखंडी के निकट एक अनियंत्रित कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो बुरी तरह ज़ख्मी हो गये।
SDRF (एसडीआरएफ) ने राहत अभियान चलाकर दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। SDRF (एसडीआरएफ) टीम, मुख्य आरक्षी, राजेश कुमार, ने बताया कि कार लगभग 900 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। कार में चार लोग सवार थे। दो कार सवारों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

