अक्षय नवमी कल १० नवम्बर को, दूर होगी घर की दरिद्रता और वास्तु दोष

अक्षय नवमी कल १० नवम्बर को, दूर होगी घर की दरिद्रता और वास्तु दोष


क्षय नवमी का व्रत हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।  इस दिन को आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल अक्षय नवमी का व्रत 10 नवंबर को रखा जाएगा।  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आंवले के पेड़ की भी पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार इसी दिन सत्ययुग का प्रारम्भ हुआ था।

अक्षय नवमी के दिन धन लाभ के लिए अपनाएं ये उपाय

ज्योतिषियों के अनुसार अक्षय नवमी के दिन गुप्त दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करके  एक टोकरी में रखें और ब्राह्मणों को दान करें।

अत: ब्राह्मणों को आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करना चाहिए। इससे आपके घर की सुख-समृद्धि बढ़ेगी और नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। दूसरा उपाय यह है कि अक्षय नवमी के दिन घर की उत्तर या पूर्व दिशा में आंवले का पौधा लगाएं। इससे घर की वास्तु संबंधी कमियां दूर हो जाती हैं।

आंवले के पेड़ की जड़ में सिक्का दबाएं

आंवला नवमी पर आंवले के पेड़ की जड़ में एक सिक्का दबाना भी बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और लक्ष्मी जी का वास घर में होता है।

आंवले के वृक्ष के नीचे कथा और आरती करें

आंवला नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कथा सुनने या पढ़ने का विशेष महत्व है। कथा सुनने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और समृद्धि का आगमन होता है।