आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र के माहुल में देर रात को मेला ड्यूटी से लौट रहे पुलिस कर्मियों पर तेज रफ्तार पशु तस्करों की पिकअप चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। यह घटना रेहड़ा मंदिर के पास हुई। इस हादसे में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए, कुछ दूर जाने के बाद पिकअप ने फिर डायल 112 के दो अन्य पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया गया। इस तरह से दो अलग-अलग मामलों में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दोनों घटनाओं को अंजाम देने के बाद तस्करों की गाड़ी सड़क किनारे खेत में जाकर फंस गई। पुलिस ने इस मामले में इरशाद नफीस और 8 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। इसके साथ ही पिकअप को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि इस मामले में दो नामजद और 8 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अहिरौला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

