उदयपुर : उपचुनाव 2024 को लेकर समीक्षा

उदयपुर : उपचुनाव 2024 को लेकर समीक्षा


मुख्य निर्वाचन अधिकारी महाजन ने वीसी के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की  उदयपुर. उदयपुर में सलूंबर विधानसभा उपचुनाव 2024 को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने वीसी के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की. जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल ने प्रजेंटेशन दिया. उन्होंने आदर्श आचार संहिता की पालना, कानून व्यवस्था, नामांकन प्रक्रिया, मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी, विज्ञापन अधिप्रमाणन, मतदान दलों का गठन, स्वीप, होम वोटिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रजेंटेशन दिया.  उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह, उदयपुर एसपी योगेश गोयल, सलूंबर एसपी राजेश कुमार, एडीएम सिटी वारसिंह, सीईओ जिला परिषद हेमेंद्र नागर, रिटर्निंग अधिकारी परबतसिंह, सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी भी वीसी से जुड़े.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!