शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के राजनीति विभाग के स्नातकोत्तर के तृतीय सत्र के छात्र राकेश कुमार पुत्र श्रीमति तोता देवी एवम् श्री रणवीर सिंह निवासी ग्राम चंजाह तहसील कुपवी, शिमला हिमाचल प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा नेट जेआरएफ में 100 प्रतिशत स्कोर प्राप्त कर पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि को प्राप्त कर इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एवम् राजनीति विभाग का नाम देशभर में रौशन किया है । इस खबर से पूरे राजनीति विभाग के छात्रों में खुशी की लहर है। यह उपलब्धि समस्त विश्वविद्यालय के विद्यार्थी परिवार के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी ।

