पिछले कई दिनों से बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के तट की तरफ बढ़ रहा भीषण चक्रवाती तूफान दाना रात लगभग 12 बजे पारादीप से करीब 50 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में ओडिशा के तट से टकराया। तूफान के लैंडफॉल के समय हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच दर्ज की गई। तूफान के चलते प्रभावित इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी देखने को मिल रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में चक्रवाती तूफान दाना के लैंडफॉल के बाद की स्थिति की समीक्षा की है। सीएम माझी ने कहा कि दाना तूफान का 24 और 25 अक्टूबर की रात को भीतरकनिका और धामरा तटों पर लैंडफॉल हुआ।
प्रशासन की सतर्कता और पहले से की गई तैयारियों के कारण किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। आपदा के दौरान सरकार ‘जीरो कैजुअल्टी’ का लक्ष्य हासिल करने में सफल रही है। इस दौरान राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी और ओडिशा के मुख्य सचिव मनोज आहूजा भी मौजूद रहे।

