केंद्र शासन के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार का 19 अक्टूबर को सुबह 7.25 बजे नई दिल्ली से रेल मार्ग द्वारा जबलपुर आगमन होगा। केंद्रीय मंत्री यहां सुबह 10 बजे स्नेह नगर एक्स्टेंशन स्थित विकलांग सेवा भारती में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा सुबह 10.45 बजे भंवरताल उद्यान के समीप स्थित संस्कृति थियेटर में नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार शाम 5 बजे एमएलबी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित दिव्य कला मेला के में शिरकत करने के बाद रात 8.50 बजे नर्मदा एक्सप्रेस द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

