“लुधियाना के हलवारा के मुल्लांपुर दाखा के प्रेम नगर में एक व्यक्ति की किसी बात को पति-पत्नी के साथ बहस हो गई। दंपती ने सोचा भी नहीं था कि आरोपी उनपर फायरिंग कर देगा। बहस के दौरान आरोपी ने अपनी पिस्टल से पति-पत्नी पर गोलियां दाग दी”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पंजाब के लुधियाना में दंपती को गोलियां मारकर एक आरोपी फरार हो गया। लुधियाना के हलवारा के मुल्लांपुर दाखा के प्रेम नगर में एक व्यक्ति की किसी बात को पति-पत्नी के साथ बहस हो गई।
दंपती ने सोचा भी नहीं था कि आरोपी उनपर फायरिंग कर देगा। बहस के दौरान आरोपी ने अपनी पिस्टल से पति-पत्नी पर गोलियां दाग दी। वहीं वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान गांव इस्सेवाल वासी सुरिंदर सिंह उर्फ छिंदा के तौर पर हुई है।
गोलियों की आवाज सुन मौके पर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी सुरिंदर हवाई फायर करता हुआ वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं दोनों घायल पति पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया है।
घायलों की पहचान गुड़िया यादव (34) और राज कुमार यादव के तौर पर हुई है। वहीं मौके पर एसएसपी नवनीत सिंह बैंस, डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा, थाना दाखा प्रभारी गुरविंदर सिंह और सीआईए स्टाफ के चमकौर सिंह पहुंच कर जांच कर रहे हैं।
पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गुड़िया यादव प्रेम नगर में किराना की दुकान चलाती है। उसका पति राज कुमार यादव कोक एजेंसी में सेल्समैन है।
गुड़िया यादव की छाती में दो गोलियां लगी हैं और उसकी गंभीर बनी हुई है। वहीं राज कुमार को भी गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए लुधियाना भेजा गया है।
प्रेम नगर के काउंसलर बलबीर चंद बीरा ने बताया कि आरोपी सुरिंदर सिंह छिंदा अक्सर गुड़िया देवी की दुकान पर आकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इसके बारे में उसने पति राज कुमार को भी बताया था।
आरोपी के साथ उनका रुपयों के लेनदेन का भी झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे सुरिंदर सिंह गुड़िया की दुकान पर आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
गुड़िया ने विरोध करते हुए अपने पति राज कुमार को बुलाया। तैश में आकर सुरिंदर सिंह ने दो गोलियां गुड़िया की छाती में दाग दी और एक गोली उसके पति राज कुमार के पेट में मारी। लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी दो हवाई फायर करता हुआ अपनी बाइक से फरार हो गया।

