सीएम ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीएम ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


राजनांदगांव जिला पुलिस 19 अक्टूबर तक साइबर जागरूकता पखवाड़ा मना रही है। जिसमें पुलिस की टीम जिले में अभियान चलाकर लोगों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार रात को शहर के म्युनिस्पिल स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छग विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नवा बिहान साइबर जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी और बड़ी संख्या में शहर के लोग उपस्थित थे।