“जिला पुलिस सोलन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 336 चालान काट 25,600 रुपए जुर्माना वसूला है”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस की इस लगातार जारी कार्रवाई से वाहन चालकों में हडक़ंप है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राजकुमार चंदेल ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके चालान काटे जाएं।
आदेशों के तहत जिला पुलिस सोलन ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना ड्राइविंग लाइसेंस के नौ, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर दो, मोबाइल सुनते हुए गाड़ी चलाने पर तीन, ओवर स्पीड के 101, बिना हेलमेट के 42, बिना सीट बैल्ट के आठ व 171 अन्य चालान किए हैं।
एएसपी सोलन राजकुमार चंदेल ने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सभी चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पूर्णत: पालन करें व पुलिस का सहयोग करें।

