सोलन – बिल्डिंग जवाहर पार्क में चोरी के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोलन – बिल्डिंग जवाहर पार्क में चोरी के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


“पुलिस थाना सदर ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं, जिन्हें अब अदालत में पेश किया जाएगा। 14 नवंबर को कमलेश निवासी तहसील रोहड़ू जिला शिमला हाल रिहायिश बिल्डिंग जवाहर पार्क सोलन ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 12 नवंबर को दोपहर के समय वह इसकी बेटी और दामाद अपने कमरे में ताला लगाकर डाक्टर के पास गये थे”

जब यह शाम को समय करीब तीन बजे वापस घर आए तो इनके कमरे का ताला गायब पाया गया। जब इन्होंने कमरा खोलकर चैक किया तो अंदर से लेडिज पर्स में रखा एक सोने का कड़ा, सोने के टॉप्स की जोड़ी, एक सोने की अंगूठी और किचन में रखा एक सिलेंडर गायब पाए गए।

उक्त सामान को अपने कमरे में हर स्थान पर ढूंढा परंतु कहीं पर भी न मिला। चोरी हुए गहनों-सिलेंडर की कीमत लगभग दो लाख 30 हजार रुपए थी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चैक किया गया और तकनीकी जांच को आगे बढ़ाया।

जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान करके उक्त मामले में संलिप्त तीन आरोपियों अशोक कुमार (गांव रतवा डाकघर और थाना वगीचा जिला जसपुर छत्तीसगढ़ को रिहायिश) बाण मोहल्ला बिंदल कालोनी जिला सोलन उम्र 25 वर्ष, आशीष उर्फ गोलू निवासी गांव गुठान डाकघर व तहसील नौहराधार जिला सिरमौर उम्र 24 वर्ष और सितेंदर उर्फ सीतू निवासी गांव गुठान डाकघर व तहसील नौहराधार जिला सिरमौर उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया

जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। पुष्टि करते हुए एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच जारी है।