एंकर विजुअल – जिला प्रशासन द्वारा आज हनुमानगढ़ जंक्शन में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। इस दौरान जंक्शन के राजीव गांधी स्टेडियम से परशुराम सर्किल तक और परशुराम सर्किल से वापिस राजीव गांधी स्टेडियम तक दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को नशा मुक्ति, फिटनेस और मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। दौड़ के बाद महिला और पुरुष वर्ग में विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। आयुर्वेद विभाग हनुमानगढ़ की तरफ से इस अवसर पर जड़ी बूटियों से निर्मित स्वास्थ्यवर्धक काढ़ा पिलाया गया।रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद काढ़ा।

