मेरठ में सांसद ने की दिशा बैठक , अधिकारियों को दिए निर्देश

मेरठ में सांसद ने की दिशा बैठक , अधिकारियों को दिए निर्देश


मेरठ में  विकास भवन सभागार में सांसद अरूण चंद्रप्रकाश गोविल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में जनपद में समस्त विभागों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये  सांसद अरुण गोविल ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र मेंं संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचाया जाये। इस अवसर जिलाधिकारी  द्वारा  सांसद सहित समस्त  जनप्रतिनिधियो का पौधा भेंटकर स्वागत किया गया।