ANTF ने नकली दवा की फैक्ट्री पर मारा छापा, करोड़ों की दवा बरामद

ANTF ने नकली दवा की फैक्ट्री पर मारा छापा, करोड़ों की दवा बरामद


आगरा में थाना सिकन्दरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में मंगलवार को पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने अवैध नशीली और नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में दवाओ का जखीरा बरामद किया है.. एंटी नारकोटिक्स टीम ने मौके से भारी मात्रा में  एल्प्राजोलम,पैरासीटा मोल, अल्यासेफ, अल्जोसेल, ट्रामाडोला और प्राॅक्सीवेल सहित नकली दवाओं का जखीरे के साथ दवा माफिया विजय गोयल सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है । बरामद नकली दवाओं की कीमत 9 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके अलावा टीम ने मौके से करोड़ों रुपये की  मशीन और एक कार भी बरामद की है। पुलिस उपाधीक्षक इरफान नासिर एंटी नाकरोटिक्स ने बताया की टीम ने मौके से दवा माफिया विजय गोयल सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया है।