आजमगढ़ – मानसिक विक्षिप्त ने सिलेंडर में लगाई आग, हुआ ब्लास्ट

आजमगढ़ – मानसिक विक्षिप्त ने सिलेंडर में लगाई आग, हुआ ब्लास्ट


नगर कोतवाली क्षेत्र के धर्मूनाला निवासी मो. अजीम जिसे लोगों द्वारा मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। सोमवार की रात लगभग 9.30 बजे उसने घर में रखे सिलिंडर को खोलकर उसमें आग लगा दी। जिससे सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही एसपी सिटी शैंलेंद्र लाल, फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि अगल बगल के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि मो. अजीम मानसिक रूप से बीमार है।वह पहले भी इस तरह की घटना कर चुका है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घर को नुकसान पहुंचा है।