जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो बाइक फिसल गई और आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घायल आरोपी की पहचान साजिद पुत्र यूनुस, निवासी त्रिलोकपुरी, नई दिल्ली के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, चोरी की बाइक (अपाचे) और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।
पुलिस ने बताया कि बरामद बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 81AJ3678 है, जो थाना फेस-1 क्षेत्र से 30 अगस्त 2024 को चोरी की गई थी। इसके अलावा बरामद मोबाइल फोन दिल्ली के विभिन्न स्थानों से छीने गए थे।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी साजिद के खिलाफ दिल्ली में लगभग 30 और गौतमबुद्ध नगर में 6 अपराध पंजीकृत हैं। 2020 में भी उसे थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़ा गया था। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी और अन्य संबंधित मामलों की जांच कर रही है।

