जर्मनी में कॉन्सर्ट रोककर दिलजीत दोसांझ ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि, भावुक होकर बोले- ‘मैंने कभी उन्हें…’

जर्मनी में कॉन्सर्ट रोककर दिलजीत दोसांझ ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि, भावुक होकर बोले- ‘मैंने कभी उन्हें…’


भारतीय सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने जर्मनी में अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उद्योगपति रतन टाटा के निधन की खबर सुनते ही कार्यक्रम रोक दिया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। रतन टाटा के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए, दिलजीत ने मंच पर भावुक होकर कहा, “मैंने कभी उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं मिला, लेकिन उनकी प्रेरणादायक शख्सियत ने हम सबके दिलों में गहरी छाप छोड़ी है।”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिलजीत दोसांझ ने कहा, “रतन टाटा जी जैसे लोग दुर्लभ होते हैं। उनका जीवन और उनका योगदान हमेशा हमें प्रेरित करेगा। वह न केवल एक सफल उद्योगपति थे, बल्कि उन्होंने समाज के लिए जो कुछ किया, वह अमूल्य है। उनकी सादगी और सेवा का भाव हमें सिखाता है कि असली सफलता क्या होती है।”

कॉन्सर्ट में मौजूद हजारों लोगों ने भी तालियों के साथ रतन टाटा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। दिलजीत ने इस मौके पर अपने फैंस से अपील की कि वे रतन टाटा की विरासत को याद रखें और उनके जीवन से प्रेरणा लें।

रतन टाटा के निधन पर दिलजीत दोसांझ के इस भावुक श्रद्धांजलि ने न सिर्फ उनके फैंस, बल्कि पूरी दुनिया में फैले उनके अनुयायियों को भी गहराई से प्रभावित किया। टाटा के जाने से भारत और दुनिया ने एक ऐसा उद्योगपति खो दिया है, जिसने व्यापारिक जगत के साथ-साथ मानवता के लिए भी अमूल्य योगदान दिया।