दिल्ली – दिवाली की रात फाइनेंसर की चाकू से गोदकर हत्या

दिल्ली – दिवाली की रात फाइनेंसर की चाकू से गोदकर हत्या


उत्तम नगर इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक फाइनेंसर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त गगन ओबेराय के रूप में हुई है। परिवार वालों का आरोप है कि गगन की हत्या साजिश के तहत की गई है। मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है” 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गगन अपने परिवार के साथ हस्तसाल रोड उत्तम नगर इलाके में रहते थे। परिवार वालों ने बताया कि रात में घर के नजदीक ही रहने वाले एक परिचित के घर पार्टी चल रही थी।

आरोप है कि वहां से गगन को बुलाने के लिए दो बार लोग आए थे। उस दौरान वह घर पर मौजूद नहीं थे। देर रात गगन अपने घर पहुंचे। पार्टी में मौजूद लोगों ने फोन कर उन्हें बुलाया। वहां एक महिला सहित कुछ लोग मौजूद थे।

परिवार वालों का आरोप है कि इसी दौरान पार्टी में तीन लोग आए। उनका गगन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि नमस्ते नहीं करने को लेकर विवाद हुआ था।

इस दौरान एक आरोपी ने गगन के जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। वह जान बचाकर वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन वह वहीं गिर गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

पार्टी में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल गगन को पास के अस्पताल लेकर गए। गगन बयान देने की हालत में नहीं थे। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

इसी बीच शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान गगन ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अधिक खून के रिसाव होने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने हत्या का धारा जोड़कर वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है।