प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल पहुंचे चित्रकूट, रामलीला का किया रसपान

प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल पहुंचे चित्रकूट, रामलीला का किया रसपान


सतना जिले के चित्रकूट में मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा 20 से 26 अक्टूबर तक श्रीरामकथा के विविध प्रसंगों की प्रस्तुतियों पर एकाग्र सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव का आयोजन किया गया है। श्रीराघव प्रयाग घाट, नयागाँव चित्रकूट में आयोजित समारोह में लीला मण्डल रंगरेज कला संस्थान, उज्जैन के कलाकार श्री राम प्रसंगों की प्रस्तुतियां दे रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय रामलीला उत्सव के चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री  दिलीप जायसवाल सपत्नीक शामिल हुये।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री दिलीप जायसवाल ने वनवासी राम दरबार की आरती उतार कर चौथे दिन की रामलीला का शुभारंभ किया और दर्शकों के बीच बैठकर केवट संवाद, श्री राम सीता लक्ष्मण नौका विहार प्रसंग को देखा और सुना। इस अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन चित्रकूट के संत जन और गणमन नागरिक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। श्रीरामलीला देखने आए दर्शक उस समय आनंद से विभोर हो गए, जब श्रीराघव प्रयाग घाट पर मंदाकिनी नदी में केवट प्रसंग का मंचन किया गया। इसके अलावा श्रीरामलीला उत्सव में श्री राम-निषादराज मिलन, केवट प्रसंग, दशरथ देवलोक गमन, भरत-कैकेयी संवाद प्रसंग का मंचन भी हुआ।