भारतीय स्टार जिमनास्ट दीपा करमाकर ने किया अचानक संन्यास का ऐलान, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

भारतीय स्टार जिमनास्ट दीपा करमाकर ने किया अचानक संन्यास का ऐलान, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी


नई दिल्ली: भारत की स्टार जिमनास्ट दीपा करमाकर ने अचानक से अपने संन्यास का ऐलान कर खेल जगत को चौंका दिया है। दीपा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की, जिसमें उन्होंने अपने करियर और संघर्षों के बारे में भावुक संदेश साझा किया। दीपा करमाकर ने ओलंपिक 2016 के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का गौरव बढ़ाया था। हालांकि, वह पदक जीतने से मामूली अंतर से चूक गई थीं, लेकिन उनके प्रयासों ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

2016 के रियो ओलंपिक में दीपा करमाकर चौथे स्थान पर रहीं, और प्रोडुनोवा वॉल्ट के उनके प्रदर्शन ने उन्हें जिम्नास्टिक्स में एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। दीपा का नाम भारत की महानतम जिमनास्टों में शुमार किया जाता है, जिन्होंने अपने कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंच पर खुद को साबित किया।

दीपा करमाकर ने अपने संदेश में सभी प्रशंसकों, कोच और परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह इस खेल से जुड़ी रहेंगी और भविष्य में जिमनास्टिक्स को बढ़ावा देने के लिए काम करती रहेंगी।

उनके इस फैसले ने खेल प्रेमियों को आश्चर्यचकित कर दिया है, लेकिन उनके करियर और उपलब्धियों ने भारतीय खेल जगत में एक अमिट छाप छोड़ी है।