Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
समाजवादी पार्टी ने करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव, सीसामऊ सीट से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटहरी से शोभावती वर्मा और मझंवा विधानसभा सीट से ज्योति बिंद को उम्मीदवार बनाया है। सपा द्वारा घोषित 6 प्रत्याशियों में से 3 महिला उम्मीदवार हैं।

