हॉकी, फोटो रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में चल रही पन्द्रहवीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के चौथे दिन कल कई रोमांचक मुकाबले खेले गये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!असम की टीम ने तेलगांना को छह-दो, जम्मू कश्मीर ने गोवा को चार-एक, छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु को दो-एक और मणिपुर ने कर्नाटक को दो-शून्य से शिकस्त दी, जबकि अंतिम मुकाबले में दादर नगर हवेली की टीम ने केरल को एकतरफा मुकाबले में छह-एक से पराजित किया।

