3 सगी बहनों ने एक साथ निकाल ली यूपी पुलिस सिपाही भर्ती, दिवंगत पिता का सपना किया पूरा


उन्नाव जिले की 3 सगी बहनों ने यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा पास कर इन अल्फाजों को सच साबित कर दिया है। उनकी इस कामयाबी पर पूरा गांव खुश है। तीनों बहनें विपरीत हालात में घुटने टेक देने वाली युवतियों के लिए एक रोल मॉडल बनकर उभरी हैं। साथ ही सरकार को भी महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद दे रही हैं ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिता की मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। इसके बावजूद मां राजकुमारी और तीनों बहनों ने हार नहीं मानी। तीनों बहनें पुलिस में जाने की तैयारी कर रहीं थीं। इसके लिए वे जी-तोड़ मेहनत करती थीं। वे यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुईं।  अपने माता-पिता का सपना सच कर दिखाया।