38वें राष्ट्रीय खेल: नर्मदा नितिन ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता स्वर्ण

38वें राष्ट्रीय खेल: नर्मदा नितिन ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता स्वर्ण


38वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली तमिलनाडु की नर्मदा नितिन राजू ने कहा कि इस बार प्रतियोगिता का स्तर पहले की तुलना में काफी ऊंचा था। उन्होंने बताया कि ओलंपियन खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करना उनके लिए एक नया और सीखने योग्य अनुभव रहा। हमारे संवाददाता ने नर्मदा नितिन राजू से खास बातचीत की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बातचीत के दौरान ने नर्मदा नितिन बताया कि चैलेंज हर जगह होता है, लेकिन यहां का अनुभव वाकई खास था। यह मेरा तीसरा राष्ट्रीय खेल था, और मैंने ठान लिया था कि मुझे मेडल जीतना ही है। यही मेरा सबसे बड़ा मोटिवेशन रहा। अब आगे ट्रायल होंगे, उसके बाद हम इंटरनेशनल मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। मेरा टारगेट वही है – लगातार बेहतर प्रदर्शन करना। यह शूटिंग रेंज बहुत ही बेहतरीन तरीके से बनाई गई है। मैं यहां पहली बार आई हूं।